अमेरिका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध गोलीबारी से मचा हड़कंप, 5 लोग घायल

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 03:29 AM

indiscriminate firing at the university of virginia in the us caused panic

अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की खबर है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने...

रिचमंड/वाशिंगटनः अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की खबर है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने एहतियातन पूरे कैंपस में लॉकडाउन लगा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तड़के जारी एक संदेश में पुष्टि की कि परिसर में हुई गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार घायलों में से किसी की भी स्थिति जीवन-घातक नहीं बताई गई है। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने छात्रों और कर्मचारियों को अपने स्थानों पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया जारी एक बयान में कहा, 'क्वाड एनेक्सेस इलाके में गोलीबारी हुई जिसमें कई लोग घायल हुए; उन्हें इलाके के अस्पतालों में ले जाया गया है।'

बयान में कहा गया, 'पुलिस मौके पर मौजूद है और आपसे अनुरोध है कि उस इलाके में न जाएं। कैंपस अभी भी लॉकडाउन में है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।' उल्लेखनीय है कि वर्जीनिया राज्य की राजधानी रिचमंड के दक्षिण में स्थित वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी एक प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, फॉल 2026 सत्र की शुरुआत सोमवार, 17 अगस्त से होनी थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिसर को दहला दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!