ईरान की मस्जिदों में युद्ध की तैयारी ! AK-47 चलाना सीख रहे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी ले रहे ट्रेनिंग (Video)

Edited By Updated: 18 May, 2026 02:55 PM

iran trains childre young girls with ak 47s

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान में आम नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दिए जाने के वीडियो सामने आए हैं। मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को AK-47 चलाना सिखाया जा रहा है। ईरान इसे “देश की रक्षा की तैयारी” और राष्ट्रीय...

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान से कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आम नागरिकों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती दिखाई दे रही है। इन वीडियो में छोटे बच्चों, युवाओं, लड़कियों और बुजुर्गों तक को AK-47 जैसी राइफल इस्तेमाल करना सिखाया जा रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के कई शहरों की मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष “डिफेंस ट्रेनिंग सेशन” आयोजित किए जा रहे हैं। सरकारी टीवी चैनलों पर भी इन कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया, जहां इसे “देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारी” बताया गया।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़कियों को AK-47 को असेंबल और डिसअसेंबल करना सिखाया जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक तेहरान की सड़कों पर हथियार चलाने की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने इस अभियान को “जान फिदा बराए ईरान” नाम दिया है। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच लोगों को इस्लामी गणराज्य के समर्थन में एकजुट करना है।सरकारी दावों के मुताबिक, इस अभियान के लिए अब तक करीब 3.1 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

इससे पहले ईरानी टीवी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें स्टूडियो के अंदर एक एंकर को AK-47 चलाने और इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। वीडियो में सैन्य वर्दी पहने एक व्यक्ति बंदूक के इस्तेमाल का तरीका समझाता नजर आया था। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की लगातार चेतावनियों और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच ईरान नागरिक स्तर पर “राष्ट्रीय रक्षा तैयारी” का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!