बिल्लियों ने बचाई दंपति की जान

Edited By Updated: 23 Oct, 2019 05:41 PM

italian couple saved from landslide by their cats

इटली में बिल्लियों की वजह से एक दंपति की जान बाल-बाल बच गई।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  इटली में भूस्खलन के ...

रोमः इटली में बिल्लियों की वजह से एक दंपति की जान बाल-बाल बच गई।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  इटली में भूस्खलन के दौरान एक दंपति अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आने वाला था, लेकिन उनकी दो बिल्लियों ने समय रहते उन्हें जगा दिया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

 

क्लॉदियो पियाना ने बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ने देखा कि वे उसी वक्त छत से गिरे प्लास्टर के एक टुकड़े से खेल रही थीं। इस दौरान उनकी नजर दीवारों में आईं दरारों पर पड़ी।" इटली के लिंगुरिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदियों का पानी उफान पर है, जिसके चलते भूस्खलन हुआ और एक पुल भी बह गया।

 

पियाना और उनकी पत्नी सबरीना सोमवार रात कैंपो लीगर में अपने घर में सोने गए थे, वे इस बात से अंजान थे कि उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। भूस्खलन के दौरान जान बचाने के लिये वे कार की ओर भागे, लेकिन कीचड़ में फंस गए। इस दौरान बचावकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। उनकी दोनों बिल्लियां भी सुरक्षित बच गईं। दंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!