जॉर्डन के प्रधानमंत्री बिशर खसावने कोविड संक्रमित

Edited By Updated: 22 Feb, 2022 02:09 AM

jordan s prime minister bishar khasavane covid infected

जॉर्डन के प्रधानमंत्री बिशर खसावने सोमवार को कोरोना संक्रमित हो गए। मीडिया मामलों के राज्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता फैसल शबौल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री

अम्मानः  जॉर्डन के प्रधानमंत्री बिशर खसावने सोमवार को कोरोना संक्रमित हो गए। मीडिया मामलों के राज्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता फैसल शबौल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सोमवार को मिस्र की आधिकारिक यात्रा के दौरान संक्रमित पाए गए। 

शबौल ने कहा कि खसावनेह की निर्धारित आधिकारिक बैठकों स्थगित कर दिया गया है, जिसमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के साथ मुलाकात भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

जानकारी के अनुसार, देश में सोमवार को 11,254 नए मामले सामने आए हैं तथा 31 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 15,82,161 तथा मृतकों की संख्या 13,713 पहुंच गई।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!