9/11 आंतकी हमले का हिसाब अब 2028 में, मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद पर शुरू होगा ट्रायल

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 11:40 AM

khalid sheikh mohammed trial date set for alleged 9 11 mastermind

अमेरिकी सैन्य अदालत ने 9/11 हमलों की साजिश के आरोपी खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य के मुकदमे के लिए 5 जून 2028 की तारीख तय की है। अदालत ने कहा कि सबूतों समेत कई कानूनी विवाद सुलझाने के लिए समय चाहिए। मुकदमा पहले 2021 में प्रस्तावित था, लेकिन रद्द हो...

Washington: अमेरिकी सैन्य अदालत के एक न्यायाधीश ने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 2028 की तारीख तय की। मुकदमा पांच जून 2028 से शुरू होगा। अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. श्रामा ने अपने फैसले में लिखा कि मुकदमे से पहले के विवादों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय जरूरी है। इनमें यह मतभेद भी शामिल हैं कि मुकदमे के दौरान कौन से सबूत पेश किए जा सकते हैं।

 

अमेरिकी सेना और सरकारें दो दशक से अधिक समय से अमेरिका पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक की साजिश रचने के आरोपी व्यक्ति को न्याय के कटघरे तक लाने के लिए संघर्ष करती रही हैं। हालांकि, 2028 में शुरू होने वाला मुकदमा भी कई समय-सीमाओं और निर्धारित चरणों के पूरा होने पर निर्भर है, इसलिए इसमें एक बार फिर देरी हो सकती है। इससे पहले मुकदमा 2021 में शुरू होना तय हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया।

 

मोहम्मद पर आरोप है कि उसने हाईजैक किए गए यात्री विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराने की साजिश बनायी और उसके लिए निर्देश दिए। उसके तीन कथित सहयोगियों वालिद बिन अत्ताश, अली अब्दुल अजीज अली और मुस्तफा अल-हवसावी पर भी मुकदमा चलेगा। ये सभी क्यूबा के ग्वांतानामो बे स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हिरासत में रखे गए अंतिम कैदियों में शामिल हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!