Edited By Tanuja,Updated: 07 Oct, 2026 07:07 PM

पोलैंड के ओस्त्रोवेंका स्थित एक हाई स्कूल में 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर छात्रों और शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। अग्निशमन विभाग के अनुसार तीन वयस्क और पांच किशोर घायल हुए, जबकि अभियोजक ने आठ घायलों...
Warsaw: पोलैंड में राजधानी वारसॉ के पास एक हाई स्कूल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर छात्रों और शिक्षकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हमला ओस्त्रोवेंका (Ostrołęka) के एक स्कूल में हुआ, जो राजधानी वारसॉ से करीब 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी धुंधली तस्वीर भी जारी की।
ओस्त्रोवेंका की अभियोजक एल्जबीएता लुकाशेविच ने बताया कि हमले में घायल लोगों में छात्र और शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने समाचार चैनल TVN24 से कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक स्कूल के भीतर गया और छात्रों तथा शिक्षकों पर एक खतरनाक हथियार से हमला किया।अभियोजक ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार आठ लोग घायल हुए हैं। पोलैंड की सरकारी समाचार एजेंसी पीएपी को अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों में तीन वयस्क और पांच किशोर शामिल हैं। पुलिस ने हमले के बाद 19 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल हमले के पीछे उसकी कथित मंशा क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है।