Edited By Tanuja,Updated: 29 Sep, 2019 03:36 PM
ऑस्ट्रेलिया में एक मगरमच्छ के लिए लोग पिछले 10 साल से प्रशासन से लड़ रहे है। क्वींसलैंड में स्थानीय लोग एक बड़े मगरमच्छ को अपने से दूर नहीं होने देना चाहते हैं...
सिडनीःऑस्ट्रेलिया में एक मगरमच्छ के लिए लोग पिछले 10 साल से प्रशासन से लड़ रहे है। क्वींसलैंड में स्थानीय लोग एक बड़े मगरमच्छ को अपने से दूर नहीं होने देना चाहते हैं। इसके लिए वो कई सालों से प्रशासन और संबंधित विभाग से लड़ाई लड़ रहे हैं। ऑथोरिटी इस 13 फुट के होवार्ड नामक मगरमच्छ को यहां की छोटी नदी से निकालकर दूसरी जगह ले जाना चाहती है, वहीं आसपास के लोग इसके खिलाफ है। ऑथोरिटी और स्थानीय लोगों के बीच दस साल से ये चल रहा है।
क्वींसलैंड की ऑथोरिटी का कहना है कि ये मगरमच्छ आम लोगों का नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसको किसी बड़े दरिया में शहर के दूर छोड़ना जरूरी है। इसके विरोध में यहां रहने वाली कई विद्यार्थियों और दूसरे लोगों ने पर्यावरण मंत्री को लिखा है और गुजारिश की है कि होवार्ड को यहां से न ले जाया जाए। दस साल के बच्चे ने पर्यावरण मंत्री को लिखे खत में कहा है कि वो पांच साल से रोज ब्रिज से उसे देख रहा है और ऐसा लगता है जैसे वो हमारे परिवार का सदस्य है।
इस मगरमच्छ को यहीं रहने देने के लिए स्थानीय लोगों ने 300 से ज्यादा ई-मेल सरकार और अधिकारियों को किए हैं। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि उसको पकड़ने की कोशिश की जाएगी। अफसरों की ओर से ये जरूर साफ किया गया है कि वो होवार्ड को नुकसान नहीं पहुंचाने जा रहे, वो सिर्फ उसे दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं। सरकार का तर्क है कि भले उसने अब तक किसी को नुकसान ना किया हो लेकिन कोई रिस्क भी तो नहीं लिया जा सकता है।