Social Media Ban Children: अब इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media का इस्तेमाल, जानें वजह?

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 09:37 AM

major action on social media use by children malaysia bans children under 16

बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाने के लिए मलेशिया सरकार ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है। सोमवार से देश में एक नया कानून लागू हो गया है जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस...

Malaysia Social Media Ban Children: बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाने के लिए मलेशिया सरकार ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है। सोमवार से देश में एक नया कानून लागू हो गया है जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस कानून के लागू होने के साथ ही मलेशिया अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में शामिल हो गया है। 

इन नियमों के तहत सोशल मीडिया मंचों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी और 16 वर्ष से कम उम्र के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को अकाउंट बनाने से रोकना होगा। ये नियम कम से कम 80 लाख उपयोगकर्ताओं वाले मंचों पर लागू होंगे जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब शामिल हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर एक करोड़ रिंगिट (25 लाख अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है।

PunjabKesari

हालांकि अगर बच्चे इस कानून को किसी तरह दरकिनार कर सोशल मीडिया अकाउंट बना लेते हैं तो उनके माता-पिता पर कोई दंड नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक सामग्री, ऑनलाइन उत्पीड़न और मंचों की उन विशेषताओं से बचाना है जो अत्यधिक इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें: PAN Card New Rules: आज 1 जून से बदल गए पैन कार्ड के 5 बड़े नियम, जल्दी से नोट कर लें ये बदलाव वरना...

ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों ने भी बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित करने के लिए आयु आधारित प्रतिबंध या शर्तें लागू की हैं या उनकी घोषणा की है। ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी इसी तरह के उपायों का अध्ययन कर रहे हैं या उन्हें विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'Masterchef India' सीजन-1 की विजेता और जानी-मानी सेलिब्रिटी शेफ को हुआ Breast Cancer, चिंता में डूबे फैंस

मलेशिया के संचार एवं मल्टीमीडिया आयोग ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट या डिजिटल प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने से रोकना नहीं है बल्कि इनके जरिये सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन खतरों से निपटने और आयु के अनुरूप सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है। 

PunjabKesari

प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे मलेशिया की नयी अनिवार्यताओं का अनुपालन कैसे करेंगी। मलेशियाई नियामक ने कहा कि आयु सत्यापन प्रणाली को लागू करने के लिए मंचों को कुछ समय की मोहलत दी जाएगी।

PunjabKesari

दक्षिणपूर्व एशिया के लिए 'मेटा' की सार्वजनिक नीति निदेशक क्लारा कोह ने अप्रैल में चेतावनी दी थी कि मलेशिया का 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर पूर्ण प्रतिबंध उल्टा पड़ सकता है और इसके कारण किशोर सुरक्षित ऐप से दूर होकर इंटरनेट के अनियंत्रित क्षेत्रों की ओर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'मेटा' ने 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 'टीन अकाउंट' (किशोरों के लिए खाते) शुरू किए हैं जो संपर्क, 'स्क्रीन' के सामने बिताए जाने वाले समय और अनुचित सामग्री तक पहुंच को सीमित करते हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!