सालाना 2 करोड़ रुपए कमाई, फिर भी करता है चौकीदार की नौकरी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 06:15 PM

meet man who earns rs 2 crore a year yet works as building cleaner

जापान के कोइची मत्सुबारा सालाना 2 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं, लेकिन फिर भी चौकीदारी करते हैं। उनका कहना है कि सादगी भरा जीवन और काम करना उन्हें मानसिक सुकून देता है। साधारण परिवार से आए मत्सुबारा ने निवेश से संपत्ति बनाई और अब जापान में...

International Desk:  जहां लोग अमीरी और ऐशोआराम की जिंदगी जीने का सपना देखते हैं वहीं जापान की राजधानी टोक्यो में रहने वाले 56 वर्षीय कोइची मत्सुबारा (Koichi Matsubara) आज दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए हैं।  मत्सुबारा करोड़ों रुपए कमाने के बावजूद एक रेजिडेंटल बिल्डिंग में चौकीदार की पार्ट-टाइम नौकरी कर रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मत्सुबारा को अपनी किराए की संपत्ति और निवेश से सालाना 30 मिलियन येन (करीब 1.83 करोड़ रुपए) की आय होती है। बावजूद इसके वे हफ्ते में तीन दिन, चार घंटे की शिफ्ट में चौकीदारी करते हैं और लगभग 100,000 येन (60,000 रुपये) मासिक वेतन पाते हैं, जो टोक्यो की औसत सैलरी से काफी कम है।

 

सादगी ही पसंद 
मत्सुबारा का कहना है-“मेरे पास पैसा जरूर है, लेकिन मेरा सादा जीवन मेरी अपनी पसंद है। काम करने से मुझे मानसिक शांति और स्वास्थ्य मिलता है।” वह चौकीदार की जिम्मेदारी निभाते हुए बिल्डिंग की सफाई, सुरक्षा और रखरखाव पर ध्यान देते हैं। उन्हें यह काम पसंद है क्योंकि इससे वे खुद को ज़मीन से जुड़ा महसूस करते हैं।

 

शुरुआत एक कारखाने से 
कोइची मत्सुबारा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने 180,000 येन (लगभग 1,220 अमेरिकी डॉलर) सैलरी पर एक कारखाने में नौकरी की। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए उन्होंने कुछ वर्षों में 30 लाख येन (20,000 अमेरिकी डॉलर) बचाए और उससे अपना पहला स्टूडियो फ्लैट खरीदा।धीरे-धीरे उन्होंने संपत्ति निवेश के जरिए अपनी आय बढ़ाई, और आज वे करोड़पति बन चुके हैं। फिर भी वे कहते हैं कि उन्हें “फालतू की लग्जरी से दूरी और सादगी में सुकून” मिलता है।

 

 मीडिया ने दिया"Invisible Millionaire" नाम  
उनकी अनोखी सोच और सादा जीवनशैली के कारण जापानी मीडिया ने उन्हें “Invisible Millionaire” यानी अदृश्य करोड़पति कहा है। वे समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि असली संपत्ति पैसा नहीं, बल्कि संतुष्टि और मानसिक शांति है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!