सबक सिखाने के लिए प्रेमी के टुकड़े कर पकाए, फिर नौकरों को खिलाए

Edited By Tanuja,Updated: 21 Nov, 2018 12:16 PM

moroccan in uae arrested for killing butchering boyfriend cooking his body

प्रेमी से नाराज एक महिला ने एेसा कदम उठाया कि जान कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाली इस महिला ने अपने प्रेमी की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को पकाकर...

दुबईः प्रेमी से नाराज एक महिला ने एेसा कदम उठाया कि जान कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में  रहने वाली इस महिला ने अपने प्रेमी की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को पकाकर अपने पाकिस्तानी नौकरों को खाने के लिए परोस दिया। पुलिस ने मोरक्को से ताल्लुक रखने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला और मृतक के सात साल से रिश्ते थे।

कुछ महीने पहले उसके हमवतन प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी करने की बात की थी, जिससे नाराज होकर महिला ने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए एेसा कदम उठाया। अल-अईन शहर के अभियोजकों के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर उसका शव पकाया और बाद में अपने पाकिस्तानी नौकरों को चावल के साथ खाने के लिए परोस दिया।

तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई, जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला। खोजबीन के दौरान पीड़ित के भाई को आरोपी महिला के घर में मौजूद ब्लैंडर में एक दांत मिला। इसके बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!