दुबई के प्रिंस हमदान ने जेटमैन विंस रेफेट की याद में सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडिया, कहा- हम आपको मिस करेंगे

Edited By Yaspal,Updated: 03 Dec, 2021 08:53 PM

prince hamdan of dubai shared the video on in memory of jetman vince

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो दो जेटमेन उड़ान भरते नजर आ रहे हैं और हवा में करतब दिखा रहे हैं। विंस रेफेट की याद में प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट...

इंटरनेशनल डेस्कः दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो दो जेटमेन उड़ान भरते नजर आ रहे हैं और हवा में करतब दिखा रहे हैं। विंस रेफेट की याद में प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, भविष्य का रास्ता पहले ही तय हो चुका है।

जेटमैन विंस की याद में दुबई पायलट विन्सेंट रेफेट और फ्रेड फुगेन 200 मीटर (656 फीट) की रिकॉर्ड तोड़ कम ऊंचाई पर प्रसिद्ध शेख जायद रोड पर उड़ान भरी। दुबई के दिल की धड़कन माने जाने वाली यह उपलब्धि वर्ष 2019 में हासिल हुई।

बता दें कि विंस रेफेट दुबई जेटमैन के प्रमुख सदस्य थे, जिन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और नई ऊंचाइयों को हासिल किया। भविष्य के लिए नए रास्ते खोले। फरवरी 2020 में दुबई एक्सपो 2020 के दौरान 100 फीसदी जेटमैन की उड़ान पहली बार पूरी की।  विंस ने जमीन से 6000 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी। 17 नवंबर 2020 को दुबई में एक दुर्घटना में फ्रांसीसी नागरिक की मृत्यु हो गई।

विंस ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और एक अमीरात जंबो जेट पर अपनी साहसी उड़ानों से दुनिया को चौंका दिया। विन्सेंट शेख हमदान का करीबी था। हमदान और विंसेंट ने एक साथ उड़ानें भरीं। शेख हमदान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम आपको मिस करेंगे।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!