रूस के आतंक का खौफनाक Video: देखिए कैसे- 2 सेकंड में तबाह कर दी यूक्रेन की सरकारी बिल्डिंग

Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Mar, 2022 05:11 PM

russia ukraine conflict missile attack  kharkiv regional administration

रूस और यूक्रेन में जारी जंग का आज छठां दिन है। इन दिनों दोनों ही सेना को काफी नुकसान हो गया है। वहीं इस बीच  यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी मिसाइल ने खारकीव शहर के मुख्य चौराहे को निशाना बनाया है और इसे “स्पष्ट आतंक” करार दिया जाए।

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन में जारी जंग का आज छठां दिन है। इन दिनों दोनों ही सेना को काफी नुकसान हो गया है। वहीं इस बीच  यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी मिसाइल ने खारकीव शहर के मुख्य चौराहे को निशाना बनाया है और इसे “स्पष्ट आतंक” करार दिया जाए।
 

वहीं इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फिर से भीषण गोलाबारी का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, रूसी सेना ने खारकीव की स्थानीय प्रशासन की इमारत को  अपना निशाना बनाया जिसका अब एक वीडियो भी सामने आया है। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की। हालांकि सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं।
 

वहीं इससे पहले आज यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी में कर्नाटक के छात्र की मौत हो गई।  रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट  कर लिका कि अत्यंत दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय ने कहा कि वह छात्र के परिवार के संपर्क में है। इसने कहा कि हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!