दिल दहला देगा मशहूर 'सेल्फी क्वीन' का ये वीडियो !

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 12:41 PM

russian  viktoria  summoned by dubai police

23 वर्षीय रशियन मॉडल विक्टोरिया ओदिन्कोवा का स्टंट वीडियो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है

दुबईः 23 वर्षीय रशियन मॉडल विक्टोरिया ओदिन्कोवा का स्टंट वीडियो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। विक्टोरिया ने हाल में एक वीडियोसोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह एक पुरुष सहायक के साथ 1,004 फुट ऊंची बिल्डिंग पर बिना किसी सुरक्षा के लटकी हुई हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि वह असिस्टैंट के हाथ से बिल्डिंग से खतरनाक ढंग से लटकी हुई हैं। यह वीडियो दुबई के कायन टॉवर पर शूट किया गया है जिसमें वह हवा में लटकी हुई नजर आ रही हैं।  खबर  है कि विक्टोरिया को इस खतरनाक स्टंट के लिए दुबई पुलिस ने सम्मन भेजा है।

दुबई के एक अखबार द नैशनल के मुताबिक, पुलिस प्रमुख के सहायक मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी ने कहा, 'विक्टोरिया को दुबई में अपनी जान को खतरे में डालकर बार-बार खतरनाक स्टंट करने के लिए सम्मन भेजा गया है। जो भी इस रशियन युवती ने किया है उससे इसकी जान को खतरा था।' बता दें कि रूस की इस मशहूर 'सेल्फी क्वीन' मॉडल के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं और विक्टोरिया द्वारा 3 फरवरी को इस वीडियो को डाले जाने के बाद 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे पहले, डेली मेल ने अपनी एक खबर में बताया था कि विक्टोरिया इस खतरनाक शॉट को देने से पहले काफी नर्वस थीं। हालांकि विक्टोरिया की हरकत और अपनी जान को खतरे में डालने के लिए उनके कई प्रशंसकों ने उनकी सख्त आलोचना भी की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!