ट्रंप ने कहा- पुतिन बेहद ‘स्मार्ट', अगर बातचीत नहीं करते तो रूस पर प्रतिबंध संभव

Edited By Updated: 22 Jan, 2025 12:48 PM

sanctions on russia likely if putin doesn t come to negotiation table trump

Sanctions on Russia, Putin, US sanctions, negotiations, Trump, international relations, 2025 diplomacy, US Russia tensions, global politics, sanctions impact

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा ही लगता है।'' ट्रंप ने कहा, ‘‘संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था..., अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।''


ये पढ़ेंः- ट्रम्प के शपथ ग्रहण में पहुंचा खालिस्तानी आतंकी पन्नू , मंच के पास खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए (Video)

 

ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से ‘बहुत जल्द' बात कर सकते हैं। ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन पर लगभग तीन साल पहले हुए रूसी आक्रमण और उसके बाद जारी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन संघर्ष कभी नहीं होता। पुतिन को ‘स्मार्ट' बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ‘‘रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। वह बेहद स्मार्ट हैं। वह समझते हैं। ''  

ये पढ़ेंः- ट्रंप ने कहा-  मुझे H1B वीजा पर समर्थकों और विरोधियों दोनों की दलीलें अच्छी लगीं
 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडेन का अनादर किया। उन्होंने लोगों का भी अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पश्चिम एथिया में भी यह सब कभी नहीं होता क्योंकि ईरान काफी कमजोर था। '' एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से कभी भी मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह चाहेंगे, मैं उनसे मिलूंगा। लाखों लोगों की जान जा रही है जिनमें अधिकतर सैनिक हैं... यह एक भयानक स्थिति है।

ये पढ़ेंः- पाकिस्तान में पतंगबाजी और मांझा बनाने पर कड़ा बैन, कानून तोड़ने पर 7 साल तक जेल और 50 लाख रुपए जुर्माना

 

बहुत से लोग मारे जा चुके हैं और शहर तबाह हो चुके हैं।'' यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा, या वह जल्द ही यह बंद कर देगा, ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले को देखेंगे। हम (वोलोदिमीर) जेलेंस्की से बात कर रहे हैं। हम बहुत जल्द राष्ट्रपति पुतिन से बात करने जा रहे हैं, और हम देखेंगे कि आगे क्या किया जाता है।'' ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे शांति चाहते हैं।  

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!