Breaking




अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने हिमालय के बारे में बताया चौंकाने वाली बात

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 01 Apr, 2025 11:02 AM

sunita williams told a surprising thing about the himalayas

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए स्पेसएक्स और पूरी मिशन टीम को धन्यवाद दिया।

 इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर सुरक्षित धरती पर लौट आई हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए स्पेसएक्स और पूरी मिशन टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लौटकर धरती पर आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और अब वह नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं। सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जिसका स्वाद उन्हें बेहद खास लगा। अंतरिक्ष में महीनों बिताने के बाद धरती के सामान्य भोजन का अनुभव करना उनके लिए बेहद संतोषजनक था।

हिमालय का अद्भुत नजारा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता ने साझा किया कि अंतरिक्ष से हिमालय को देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। उन्होंने कहा कि दिन और रात दोनों समय भारत के विभिन्न हिस्सों को देखना बेहद खूबसूरत था। उन्होंने भारत के रंग-बिरंगे नजारों की तारीफ करते हुए कहा कि यह नजारा हमेशा उनकी यादों में रहेगा।

ट्रम्प और मस्क को कहा धन्यवाद

टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता विलियम्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क को धन्यवाद कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित धरती पर लौटने के लिए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

अंतरिक्ष में शरीर पर क्या पड़ा प्रभाव?

लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद शरीर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सुनीता ने बताया कि मांसपेशियों की कमजोरी और हड्डियों पर प्रभाव जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों की मदद से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के जरिए शरीर को दोबारा सामान्य बनाया जाता है।

क्या भारत आएंगी सुनीता विलियम्स?

जब सुनीता विलियम्स से भारत आने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि वह जल्द ही अपने पिता के देश भारत की यात्रा करेंगी। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों की भी तारीफ की और एक्सिओम मिशन में भारत की भागीदारी को अहम बताया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Punjab Kings

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!