‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा – 100 आतंकवादी मारे गए, सूत्रों के हवाले से खबर

Edited By Updated: 08 May, 2025 01:41 PM

pakistani military pakistan terroist killed opration sindoor pok

भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमापार घुसकर आतंकवाद के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें अब तक करीब 100 आतंकवादी मारे जा चुके...

नेशनल डेस्क: भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमापार घुसकर आतंकवाद के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें अब तक करीब 100 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि गिनती अब भी जारी है।

इस अहम कार्रवाई की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साझा की गई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन अगर पाकिस्तान ने कोई भी दुस्साहस किया तो भारत शांत नहीं बैठेगा।"

सरकार की तरफ से बताया गया कि इस ऑपरेशन में कुल 9 आतंकी ठिकानों को बेहद सटीकता से निशाना बनाया गया। इसमें आतंकी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है और शुरुआती आकलन के मुताबिक 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध और गुप्त रणनीति के तहत अंजाम दी गई, जिसकी भनक दुश्मन को तक नहीं लगने दी गई।

सर्वदलीय बैठक में सरकार का यह स्पष्ट संदेश था कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई के रास्ते पर है। विपक्षी दलों ने भी इस साहसिक कदम की सराहना की और सुरक्षा बलों को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!