अंतरिक्ष के संयुक्त मिशन के लिए 2 पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देगा चीन

Edited By Updated: 23 Apr, 2025 03:06 PM

china to train 2 pakistani astronauts to participate joint space mission

चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को घोषणा की कि देश के अंतरिक्ष स्टेशन के एक संयुक्त मिशन में भाग लेने के लिहाज से चीन में अंतरिक्ष...

Bejing: चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को घोषणा की कि देश के अंतरिक्ष स्टेशन के एक संयुक्त मिशन में भाग लेने के लिहाज से चीन में अंतरिक्ष उड़ान प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्रियों को चुना जाएगा। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी  (CMSA) के हवाले से कहा कि दोनों पाकिस्तानियों में से एक को पेलोड विशेषज्ञ के तौर पर संयुक्त अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा।

 

CMSA प्रवक्ता ने उत्तर पश्चिम चीन के जिउकुआन में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। फरवरी में, सीएमएसए ने घोषणा की थी कि चीन अपने मित्र देश पाकिस्तान से एक अंतरिक्ष यात्री को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर पहले विदेशी मेहमान के रूप में भेजने की योजना बना रहा है, जो वर्तमान में पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर कक्षा में चक्कर लगा रहा है।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!