चीन ने फिर बढ़ाया ताइवान पर दबाव,  33 लड़ाकू विमानों और 6 नौसेनिक जहाजों से किया घेराव

Edited By Tanuja,Updated: 28 Jan, 2024 12:05 PM

taiwan detects 33 military aircraft six navy ships around nation sent by china

ताइवान  को अपना क्षेत्र साबित करने के लिए  चीन  लगातार उस पर सैन्य व कूटनीतिक दबाव बढ़ा रहा है।  चीन की घुसपैठ को लेकर ताइवान के रक्षा...

बीजिंगः ताइवान  को अपना क्षेत्र साबित करने के लिए  चीन  लगातार उस पर सैन्य व कूटनीतिक दबाव बढ़ा रहा है।  चीन की घुसपैठ को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। ताइवान ने चीन पर आरोप लगाया कि चीन ने   26 जनवरी सुबह से अगले सुबह तक तकएसयू-30 लड़ाकू विमानों और छह नौसेना जहाजों समेत 33 विमानों  और 6 नौसेना के जहाज तैनात कर  द्वीप राष्ट्र को घेर लिया।

 

उनका दावा है कि 33 विमानों में से 13 युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को लांघा है। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक ये सब तब हुआ जब चीन विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवरा को इस पर जोर देते हुए कहा था कि ताइवान की स्वतंत्रता चीन और अमेरिका संबंधों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। पिछले वर्ष सैन फ्रांसिस्कों में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई थी।

 

28 जनवरी को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बैंकॉक में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) जेक सुलिवन से मुलाकात की। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वांग ने सुलिवन के साथ बैठक में इस बात पर जोर दिया कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है। ताइवान के क्षेत्रीय  चुनाव इस बात को नहीं बदल सकते की ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है। सुलिवन ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और चीन में प्रतिस्पर्धा हैं, लेकिन दोनों देशों को इसे संघर्ष या टकराव में बदलने से रोकने की जरूरत है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!