कैलिफोर्निया में घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या, संदिग्ध हिरासत में

Edited By Updated: 11 Jul, 2024 04:56 PM

three people killed in a home invasion in california

कैलिफोर्निया में बुधवार की रात एक घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में...

इंटरनेशनल डेस्कः कैलिफोर्निया में बुधवार की रात एक घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अलामेडा पुलिस विभाग (एपीडी) ने यह जानकारी दी। एपीडी ने ‘फेसबुक' पर जारी एक बयान में कहा कि उसे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पड़ोसी को अलामेडा शहर के किट्टी हॉक रोड के 400 ब्लॉक में गोली मार दी गई है।

 

मौके पर पहुंचे अलामेडा पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित का पता लगाया। घर में नाबालिगों समेत परिवार के अन्य सदस्य भी गोली लगने से घायल मिले। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि तीन पीड़ितों की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है।'' पुलिस ने कहा कि आम लोगों को खतरे से संबंधित कोई सूचना नहीं है। जांच जारी है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!