चीन की आक्रामकता का जवाब देने के लिए ब्रिटेन ने हिंद-प्रशांत में भेजा नौसेना का बेड़ा

Edited By Tanuja,Updated: 25 May, 2021 11:42 AM

uk sent a naval fleet to the indo pacific to respond china s aggression

चीन ने समुद्री क्षेत्र में कई स्थानों पर अपना दावा करते हुए आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है। चीन की आक्रामकता का जवाब देने के लिए अब ब्रिटेन ने अपने...

लंदनः चीन ने समुद्री क्षेत्र में कई स्थानों पर अपना दावा करते हुए आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है। चीन की आक्रामकता  का जवाब देने के लिए अब ब्रिटेन ने अपने सबसे अधिक शक्तिशाली नौसेना के बेड़े को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। एयरक्राफ्ट कैरियर HMS क्वीन एजिलाबेथ के बेड़े में 9 युद्धपोत भी शामिल हैं। 32 एयरक्राफ्ट के साथ ही इस पर 3700 नौ सैनिक तैनात हैं। यह शक्तिशाली बेड़ा  सात माह समुद्र में तैनाती के दौरान भूमध्य सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भ्रमण करेगा।

 

HMS क्वीन एलिजा चीन ने समुद्री क्षेत्र में कई स्थानों पर अपना दावा करते हुए आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है।बेथ अपने चालीस से ज्यादा सहयोगी देशों के संपर्क में रहेगा। उसके द्वारा भारत सहित कई देशों के साथ 70 से अधिक युद्धाभ्यास किए जाएंगे। इस दौरान यह 2600 समुद्री मील की यात्रा करेगा। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा कि नौसेना का यह बेड़ा  देश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

 

ज्ञात हो किमालूम हो कि हाल ही में जापानी बलों  ने भी दूर-दराज के द्वीपों पर चीन को कब्जा जमाने से रोकने के लिए सैन्य अभ्यास किया था। जापान ने यह अभ्यास शिजुओका में पूर्वी फुजी प्रशिक्षण इलाके में किया। दरअसल चीन जापान प्रशासित सेनकाकू द्वीप पर अपना दावा कर रहा है। यही कारण है कि इसकी रक्षा के लिए जापान अपनी क्षमता बढ़ा रहा है।

 

जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दो घंटे चले अभ्यास में जापान के 3,100 सैनिकों, 45 टैंक और बख्तरबंद वाहनों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जापानी लड़ाकू हेलीकाप्टरों ने भी इस सैन्‍य अभ्‍यास में भाग लिया। युद्धाभ्यास का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया। बीते दिनों चीन ने जापान के कब्जे वाले सेनकाकू द्वीप का भूदृश्य सर्वे जारी किया था। चीन सेनकाकू द्वीप को अपना दिआओयू द्वीप बताता है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!