अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर जताई चिंता, कहा-बीजिंग पर नियंत्रण अब जरूरी

Edited By Tanuja,Updated: 03 Jul, 2021 05:11 PM

us raises concern over china s accelerated nuclear arsenal buildup

चीन ने हाल ही में 100 से अधिक नए साइलों तैयार कर दुनिया के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर चिंता जताई ...

न्यूयार्कः चीन ने हाल ही में 100 से अधिक नए साइलों तैयार कर  दुनिया के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों के निर्माण पर  चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि पीआरसी (चीन ) परमाणु शक्ति के मामले में पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है और इसका गलत इस्तेमाल शांति के लिए खतरा पैदा कर सकता है। बीजिंग द्वारा 100 से अधिक परमाणु मिसाइल साइलो बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पीआरसी (चीन) का परमाणु शक्ति पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ा है। चीन के परमाणु निर्माण हथियारों पर नियंत्रण करने के लिए प्राइस ने दुनिया के सभी देशों को आगे आने का आग्रह किया।

 

गौरतलब है कि चीनी नौसेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी है। आज वह इतना ताकतवर है कि अमेरिका को भी चुनौती दे सकता है। इस बात का अमेरिका को भी भान है। अमेरिका लगातार चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ड्रैगन इन दिनों तेजी से अपनी मिसाइल क्षमता को बढ़ाने में जुटा हुआ है। हाल की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन उत्तर-पश्चिम शहर युमेन के पास एक रेगिस्तान में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए 100 से अधिक नए साइलों  को तैयार कर रहा है।  साइलो एक तरह का स्टोरेज कंटेनर होता है, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइलों को रखा जाता है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!