क्या मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? ईरान के सर्वोच्च नेता पर अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 11:12 PM

us secretary of state provides major on iran s supreme leader

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा खुलासा किया है। सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने गवाही देते हुए रुबियो ने पुष्टि की है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई न केवल जिंदा हैं,...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा खुलासा किया है। सीनेट की विदेश संबंध समिति के सामने गवाही देते हुए रुबियो ने पुष्टि की है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई न केवल जिंदा हैं, बल्कि वे 'सुपर एक्टिव' भी हैं।

इससे पहले मोजतबा के सार्वजनिक रूप से सामने न आने के कारण उनकी स्थिति पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ किया है कि मोजतबा एक खास स्तर पर लगातार सक्रिय हैं और महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं।

पिता अली खामेनेई की जगह संभाली कमान
गौरतलब है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की कमान संभाली है। अली खामेनेई इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में मारे गए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीधे युद्ध की शुरुआत हुई थी।

परमाणु वार्ता पर ईरान के बदले सुर
मार्को रुबियो ने अपनी गवाही में एक और चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईरान अब उन परमाणु मुद्दों पर भी बातचीत करने को तैयार हो गया है, जिन पर वह एक महीने या एक साल पहले तक चर्चा करने से भी साफ इनकार कर रहा था। रुबियो के अनुसार, ईरानी नेतृत्व अब परमाणु कार्यक्रम के उन हिस्सों को भी टेबल पर लाने के लिए राजी है जो पहले कभी मुमकिन नहीं था।

समझौता अब भी चुनौतीपूर्ण
हालांकि, विदेश मंत्री ने आगाह किया कि ईरान का बातचीत के लिए राजी होना अंतिम समझौते की गारंटी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के मौजूदा नेतृत्व में जारी अस्थिरता के कारण यह पूरी प्रक्रिया और भी जटिल हो गई है। जमीन पर हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं और युद्धविराम की स्थिति डगमगाती नजर आ रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!