Edited By ,Updated: 27 Jul, 2016 02:08 PM
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोयबा द्वारा जारी पोस्टरों में आतंकियों और पत्थरबाजों की जानकारी देने वाले मुखबिरों की हत्या करने की चेतावनी दी गई है।
श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोयबा द्वारा जारी पोस्टरों में आतंकियों और पत्थरबाजों की जानकारी देने वाले मुखबिरों की हत्या करने की चेतावनी दी गई है। संगठन ने लोगों का हड़ताल जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया और परिजनों से उनके बच्चों को सेना के शिविरों और पुलिस स्टेशनों का दौरा करने से रोकने का आग्रह किया है।
लश्कर के पोस्टर में कहा गया है कि इस्लाम के सभी दुश्मनों को सूचित किया जाता है कि वह आतंकियों, उनके समर्थकों और पत्थरबाजों की जासूली करने की प्रथा को बंद कर दे। अन्य वह इस बार उनको दूसरा मौका नहीं देंगे और उनको नरक में भेज देंगे। वह लोगों का नुकसान के बावजूद उनकी दृढ़ता और संकल्प के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
लश्कर-ए-तायबा कश्मीर में घातक फिदायीन हमलों को अंजाम देते आ रही है और इन हमलों में नवीनतम पिछले महीने पांपोर में सी.आर.पी.एफ. काफिले पर हमला है जिसमें आठ सैनिकों की मौत हो गई थी।
गत मई को संगठन के कमांडर अबु दुजाना ने लोगों को हथियार उठाने और भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ लडऩे की खुलेआम अपील की थी।
ताजा पोस्टरों में लोगों से अनुशासन, दृढ़, संकल्प और एकता बनाए रखने और अफवाहों व विभाजनकारी बयानों की ओर ध्यान नही देने का भी अनुरोध किया गया है। ऑकॉफ समिति, इमाम और अन्य जिम्मेदार नागरिकों को प्रभावित लोगों का ख्याल रखना चाहिए।
आतंकी संगठन के अनुसार जिन परिवारों ने उनके बच्चों को खोया है उनका ख्याल रखना लोगों की जिम्मेदारी है। इसके अलावा घायल लोगों की भी मदद की जानी चाहिए। साथ ही उनको युवकों को आजादी के लिए लडऩे में बाधा नही बननी चाहिए और इसके बजाय उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।
पोस्टरों के अनुसार लश्कर ने परिजनों से उनके बच्चों पर नजर रखने और सेना के शिविरों और पुलिस स्टेशनों का दौरा करने से उनको रोकने की अपील की। वह लोगों से अपील करते हैं कि वह नमाज अदा करें और पवित्र कुरान की तिलावत करें था लड़ाई के दौरान अल्लाहु अकबर के नारे लगाएं और वह सफल हो जाएंगे।