कोरोना वायरस: अपनी विदेश यात्रा के बारे में लोग खुद ही अधिकारियों को बताएं : J&K प्रशासन

Edited By Updated: 25 Mar, 2020 05:29 PM

people should tell themselves about their foreign travel to the authorities

जम्मू कश्मीर सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की हाल में यात्रा की हो तो उन्हें खुद ही अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए। विदेश से आने वाले लोगों के जांच से बचने और वायरस के प्रसार की आशंका के मद्देनजर...

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की हाल में यात्रा की हो तो उन्हें खुद ही अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए। विदेश से आने वाले लोगों के जांच से बचने और वायरस के प्रसार की आशंका के मद्देनजर सरकार ने यह अपील की है।

श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि प्रशासन के पास ऐसे कई संदेश आए हैं कि लोगों ने यात्रा के बारे में जानकारी छिपाई है और उनसे ‘संक्रमण की श्रृंखला' को तोड़ने के लिए जिम्मेदार कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन चिंतित है क्योंकि यात्री स्थानीय आबादी के साथ घुल मिल सकते हैं।

सरकार ने खास तौर पर छात्रों से अपील की है जिन्होंने अपनी यात्रा के बारे में अवगत नहीं कराया है और ऐसे मामलों में परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों को हेल्पलाइन नंबर 0191-2549676 (केंद्रशासित प्रदेश स्तर), 0191-2520982, 2674444, 2674115 (जम्मू खंड) और 0194-2440283, 2430581 पर बताने को कहा है।

29 लोगों का लगाया पता
उन्होंने कहा कि निगरानी टीमों ने बैंकाक, ब्रिटेन, दुबई, बांग्लादेश और कजाकिस्तान से आने वाले 29 लोगों का पता लगा लिया। इन लोगों ने चिकित्सा दलों को अपनी यात्रा से अवगत नहीं कराया था ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!