बारिश का कहर, मकान ढहने से मां सहित 3 बच्चों की मौत

Edited By Updated: 03 Mar, 2024 02:36 PM

rain wreaks havoc 3 children including mother die due to house collapse

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है व बचावकर्मियों ने शवों को मलबे से निकाल लिया है।

जम्मू-कश्मीरः बीते दिन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और बर्फबारी ने काफी तबाही मचाई है। जम्मू कश्मीर में बीती रात बिगड़े मौसम के चलते भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच एक दुखद घटना सामने आई है। जम्मू जिला रियासी के ग्रामीण इलाके चसाना में एक कच्चा मकान ढह गया है, जिस कारण इस मकान में सो रही मां सहित तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। 
मृतकों की पहचान फुल्ल अख्तर पत्नी मोहम्मद फरीद उम्र (30), उनकी बेटियां नसरीन कौसर (5), अमरीना कौसर (3) और कमरीन कौसर (2) के तौर पर हुई है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। वहीं दूसरी तरफ कल्लू पुत्र जुम्मा, बन्नो पत्नी कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है व बचावकर्मियों ने शवों को मलबे से निकाल लिया है।

ये भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी व बारिश ने बरपाया कहर, कहीं पहाड़ गिरे तो कहीं घर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!