Sun Transit 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 08:30 AM

sun transit 2026

Surya Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी नक्षत्र में गोचर करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश...

Surya Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी नक्षत्र में गोचर करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह खगोलीय घटना चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले होने जा रही है, जिसे ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य देव इस नक्षत्र में 31 मार्च 2026 तक विराजमान रहेंगे।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य का यह नक्षत्र गोचर मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों के लोगों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं।

Surya Nakshatra Gochar 2026

ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव आत्मबल, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और सफलता के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब सूर्य किसी विशेष नक्षत्र में गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। इस बार सूर्य का शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है।

Surya Nakshatra Gochar 2026

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको राजयोग जैसा सुख मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कई कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर में शानदार अवसर लेकर आ सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनके लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। कई स्रोतों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय किसी राजयोग से कम नहीं रहेगा। इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो 31 मार्च तक का समय अनुकूल माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र गोचर काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बैंक बैलेंस में भी वृद्धि हो सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं और नई नौकरी मिलने के भी प्रबल योग बन सकते हैं।

PunjabKesari Sun Transit

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!