Jammu & Kashmir: भाजपा की प्रदेश में बाकी 3 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों की प्रबल दावेदारी

Edited By Neetu Bala,Updated: 03 Mar, 2024 01:34 PM

these candidates have a strong claim on the remaining 3 lok sabha seats of bjp

जम्मू- कश्मीर में अन्य 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों पर फैसला भाजपा हाई कमान अपनी दूसरी सूची में ले सकती है।

जम्मू : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की पहली सूची में जम्मू-कश्मीर से पार्टी ने अपने दोनों वर्तमान सांसदों डॉ. जितेंद्र सिंह व जुगल किशोर शर्मा को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब जम्मू- कश्मीर में अन्य 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों पर फैसला भाजपा हाई कमान अपनी दूसरी सूची में ले सकती है।

भाजपा की तरफ से जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को तय किया गया है। जम्मू-रियासी लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। जुगल किशोर शर्मा 2014 और 2019 में भी भाजपा के जम्मू लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि इस बार जम्मू- पुंछ लोकसभा सीट का नाम और क्षेत्र बदलकर जम्मू-रियासी लोकसभा क्षेत्र हो चुका है।

ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने वर्तमान सांसद डा. जितेंद्र सिंह को फिर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डा. जितेंद्र सिंह इसी संसदीय क्षेत्र से लगातार 2 बार सांसद हैं और पिछले करीब 10 सालों से केंद्र में मंत्री भी हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर की अन्य 3 लोकसभा सीटों पर अब भाजपा का हाई कमान अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में फैसला ले सकता है।

भाजपा का ज्यादा फोकस अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर हैं। लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद यह सीट नई बनी है। इसमें अनंतनाग कश्मीर संभाग का हिस्सा है और जम्मू संभाग के 2 जिले राजौरी और पुंछ को इसमें शामिल किया गया है। इस सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव एडवोकेट विबोध गुप्ता, पूर्व सांसद तालिब हुसैन उम्मीदवार बनने के भाजपा के प्रबल दावेदारों में माने जा रहे हैं।

वहीं कश्मीर संभाग की 2 लोकसभा सीटों बारामूला और श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा सकती है।

ये भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी व बारिश ने बरपाया कहर, कहीं पहाड़ गिरे तो कहीं घर

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!