Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 05:29 PM
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में अमरीका की नई रक्षा रणनीति जारी की जिसमें पाकिस्तान से अपनी आतंकवाद विरोधी गतिविधियां तेज करने को कहा था...
मॉस्कोः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में अमरीका की नई रक्षा रणनीति जारी की जिसमें पाकिस्तान से अपनी आतंकवाद विरोधी गतिविधियां तेज करने को कहा था। पुतिन ने कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरूआत में जारी अमरीका की नई रक्षा रणनीति कूटनीतिक मायने में साफ तौर पर आक्रामक प्रकृति की है और अगर हमें सैन्य भाषा का इस्तेमाल करना पड़े तो स्पष्ट तौर पर बेहद आक्रामक है।
पुतिन ने कहा कि हमारे व्यावहारिक काम के दौरान हमें अवश्य इसपर विचार करना चाहिए। पुतिन ने खासतौर पर यूरोप में अमरीका और नाटो की मौजूदगी को बढ़ाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मॉस्को को अपनी संप्रभुता और दुनिया में अपने हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्तिशाली आधुनिक सेना का गठन करने का प्रयास करना चाहिए। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अवश्य उन अग्रणी देशों में होगा और कुछ क्षेत्रों में बिल्कुल नेता होगा जब बात नई पीढ़ी की सेना की होगी।
पुतिन ने कहा कि हमारी संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि हमें दुनिया के शक्ति के संतुलन में बदलाव का अवश्य अनुकरण करना चाहिए खासतौर पर रूसी सीमा के निकट और यूरोप में जहां नाटो के आधारभूत ढांचे का निर्माण बेहद तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने अमरीका पर 1987 की इंटरमीडिएट न्यूक्लियर फोर्सेज (आईएनएफ) संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस संधि के तहत छोटी और मध्यम दूरी की सभी परमाणु और पारंपरिक मिसाइलों को नष्ट किया गया था।