आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2024 07:50 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते। ये लोग अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने आसानी से प्रदर्शित नहीं करते। मुख्यतः इन्हें अलग-थलग और चुपचाप बैठे हुए देखा जाता है। इन लोगों के मित्र भी अधिक संख्या में नहीं होते। इन लोगों को ज्यादा शोरगुल वाले माहौल की जगह शांत वातावरण में रहना ज्यादा पसंद आता है। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें सफलताओं की प्राप्ति बहुत सी रुकावटों का सामना करने के बाद काफी देरी से होती है। अक्सर लोग मूलांक 8 वाले जातकों की सफलताओं को तो देखते हैं परंतु इनके पीछे लगे परिश्रम और कड़ी मेहनत को कोई नहीं जानता और न ही इस बात का कोई मूल्य करता है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीमी गति से करते हैं। बहुत बार इन लोगों में आलस भी देखने को मिलता है जो कि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। जिसके कारण बहुत बार ये लोग मूल्यवान अवसरों को गंवा देते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Predictio

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा करके सफलता की और आगे बढ़ेंगे। मई के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए अच्छा रहेगा। आलस्य के कारण समय को न गवाएं। जून के महीने में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में समय व्यस्त रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त के महीने में भावनाओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। सितंबर के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम की तरफ पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। नवंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। खर्च अधिक होंगे। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Predictio

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय भी थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन काफी समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में कामकाज में परिवर्तन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari Today's Birthday Predictio

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!