वाजे ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की

Edited By PTI News Agency,Updated: 10 Mar, 2021 09:17 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 10 मार्च (भाषा) मनसुख हिरेन की मौत के मामले में विवादों में घिरे सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे ने बुधवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से शहर पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।

मुंबई, 10 मार्च (भाषा) मनसुख हिरेन की मौत के मामले में विवादों में घिरे सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे ने बुधवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से शहर पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने आज दिन में वाजे का तबादला मुंबई अपराध शाखा से करने की घोषणा की थी। भाजपा ने हिरेन की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत के मामले में वाजे की कथित संलिप्तता के सिलसिले में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाजे ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। अपराध शाखा के प्रमुख और संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भरांबे भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

वाजे ने मीडिया से कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखेंगे।

उन्होंने दोबारा शाम करीब 4.30 बजे और शाम को एक बार फिर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!