मुंबई में कोविड के 6149 नये मामले, संक्रमण से सात लोगों की मौत

Edited By Updated: 19 Jan, 2022 08:46 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 18 जनवरी (भाषा) लगातार पांच दिनों से संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के बाद मंगलवार को कोविड के मामलों में हल्की वृद्धि हुई है। आज कोविड के 6,149 नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है।

स्थानीय निकाय द्वारा जारी ताजा सूचना के अनुसार, शहर में आज 12,810 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। कल के मुकाबले शहर में संक्रमण के 193 ज्यादा नये मामले आए हैं जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों में पांच की कमी आयी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी तक कुल 10,11,967 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 16,476 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

शहर में कोविड के मरीजों की संख्या में भी फिलहाल कमी आयी है और वह 50,000 से कम हो गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!