महाराष्ट्र के राज्यपाल कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से घर लौटे

Edited By Updated: 26 Jun, 2022 01:50 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 26 जून (भाषा) कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 जून (भाषा) कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोश्यारी (80) को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल चार दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर लौट आए हैं।
बुधवार को एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा था, “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!