मुख्यमंत्री शिंदे के काफिले में शामिल वाहन ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी

Edited By Updated: 05 Jul, 2022 09:01 PM

pti maharashtra story

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले के एक वाहन ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले के एक वाहन ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम को हुई जब मुख्यमंत्री बारिश से संबंधित स्थिति और नगर निकाय की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय में थे।
उन्होंने कहा कि जब शिंदे परिसर के अंदर थे, उसी समय उनके काफिले के एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मौके से तुरंत उस चार पहिया वाहन को उठा लिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!