महाराष्ट्र में जनवरी से खसरे के 717 मामले आए, मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 12:02 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में इस साल की शुरुआत से खसरे के मामलों की संख्या 717 पहुंच गयी है जिसमें 313 मामले मुंबई में ही हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में इस साल की शुरुआत से खसरे के मामलों की संख्या 717 पहुंच गयी है जिसमें 313 मामले मुंबई में ही हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बच्चों को अधिक प्रभावित करने वाले इस वायरल संक्रमण से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, अकेले मुंबई में 28 नवंबर तक खसरे से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने आज दिन में एक बुलेटिन में कहा था कि मंगलवार को मुंबई में खसरे के पांच नये मामले आये और एक संदिग्ध मामले में रोगी की मृत्यु हो गयी।

मुंबई राज्य में खसरे से सर्वाधिक प्रभावित है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!