मुंबई में चेचक के 15 नए मामले दर्ज किए गए

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 08:49 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) मुंबई में बुधवार को चेचक के 15 नए मामले दर्ज किए गए और इससे कोई मौत नहीं हुई। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 नवंबर (भाषा) मुंबई में बुधवार को चेचक के 15 नए मामले दर्ज किए गए और इससे कोई मौत नहीं हुई। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

नए मामले मिलने के बाद वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक महाराष्ट्र की राजधानी में चेचक के मामलों की संख्या 323 हो गई है।

पूरे राज्य में इस साल अब तक मामलों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है। इस साल महाराष्ट्र में इस वायरल संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हुई है, और इसने बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

मुंबई में 11, भिवंडी में तीन और वसई-विरार में एक सहित सभी मौतें महानगर क्षेत्र मुंबई में हुईं हैं।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक दिसंबर से ‘आउटब्रेक रिस्पॉन्स इम्युनाइजेशन’ शुरू करने की योजना बनाई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!