महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की सेहत में बहुत मामूली सुधार: पुत्र उन्मेश जोशी

Edited By Updated: 25 May, 2023 09:17 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के स्वास्थ्य में बहुत मामूली सुधार हुआ है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जोशी के बेटे ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जोशी (85) को ब्रेन हेमरेज के बाद सोमवार को यहां पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कल कहा था कि वह अर्द्ध-अचेतावस्था में थे, हालांकि वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं थे।

वरिष्ठ शिवसेना नेता के बेटे उन्मेश जोशी ने कहा, ‘‘उनकी सेहत में बहुत मामूली सुधार हुआ है तथा हालत और नहीं बिगड़ी है।’’
अस्पताल की ओर से कोई ताजा जानकारी नहीं मिली है।

केंद्रीय मंत्रियों नारायण राणे और नितिन गडकरी ने अस्पताल जाकर जोशी का हालचाल जाना। जब जोशी 1995 से 99 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे तो दोनों नेता उनके मंत्रिमंडल में शामिल थे।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!