दांतों में तेज दर्द होने पर अपनाएं ये Tips

Edited By Updated: 19 Mar, 2015 09:07 AM

article

दांतों से संबंधित रोग-विकारों में प्रमुख हैं-दांतों में सुराख या खोखलापन और पायोरिया । कोई भी खाद्य-पेय पदार्थ लेने के बाद दांतों की ....

दांतों से संबंधित रोग-विकारों में प्रमुख हैं-दांतों में सुराख या खोखलापन और पायोरिया । कोई भी खाद्य-पेय पदार्थ लेने के बाद दांतों की भली-भांति सफाई न करने से जब दांतों में ये पदार्थ लगे रह जाते हैं, तो वहां पर जीवाणु पनपने लगते हैं । ये जीवाणु दांतों को खोखला एवं मसूढ़ों को कमजोर बनाते रहते हैं । इसके अलावा गुटखा, तंबाकू, पान आदि का सेवन और धूम्रपान भी दांतों के लिए नुक्सानदेह है ।

दांतों व मसूढ़ों को स्वस्थ रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि उपरोक्त कारणों से दूरी बनाए रखी जाए । साथ ही चूंकि विटामिन ‘सी’, ‘डी’ एवं कैल्शियम की कमी का दुष्प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है, इसलिए नियमित रूप से उन खाद्य पदार्थों का सेवन भी करना चाहिए, जिनमें ये पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं । गाजर, पालक, मेथी, चौलाई, आंवला, केला, संतरा, अंगूर, अनार, अमरूद, सेब, पपीता, टमाटर, ककड़ी, खीरा, नींबू, मूली आदि का सेवन करने से शरीर में इनकी कमी नहीं होती, फलत: दांत व मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं । दांतों के रोग-विकारों से पीड़ित होने पर गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करना चाहिए । 

- उंगली पर नींबू या आंवला का रस लगाकर मसूढ़ों पर रगडऩे से लाभ मिलता है । 

- सरसों के तेल में नमक और हल्दी का चूर्ण मिलाकर उंगली की सहायता से दांतों व मसूढ़ों पर मलने से दांत स्वस्थ रहते हैं और इनसे संबंधित किसी भी तरह की समस्या  का सामना नहीं करना पड़ता है । यदि दांतों में तेज दर्द हो, तो तुरंत राहत पाने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपनाना चाहिए-

- पानी में अमरूद के पत्तों को उबालकर कुल्ला करें ।

- दांतों पर हल्दी का चूर्ण मंजन की तरह उपयोग में लाएं ।

- पानी में चार-पांच लौंग उबालकर उस पानी से कुल्ला करें ।

- शहद में रूई भिगो कर दांत पर रखें ।

- लौंग के तेल में रूई भिगोकर दांत पर रखें ।

- मुंह में लौंग रख कर चूसें ।

- जिस दांत में दर्द हो वहां कपूर रख कर दबाएं ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!