जानें क्यों खाना चाहिए रात को हल्का खाना

Edited By Updated: 18 Nov, 2015 11:38 AM

learn why should eat light food at night

हम हमेशा से ही सुनते आए है कि ब्रेकफास्ट हैवी और डिनर हल्का- फुल्का होना चाहिए लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात के समय....

हम हमेशा से  ही सुनते आए है कि ब्रेकफास्ट हैवी और डिनर हल्का- फुल्का होना चाहिए लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात के समय खाना हल्का क्यों खाना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रात के समय पाचन तंत्र सही ढंग से काम नहीं कर पाता जिससे खाना जल्दी पचता नहीं है और वह चर्बी बनाने का काम करता है। इस बात का हमारी सेहत पर गंभीर असर पड़ता है।

अाइए जानते है कि एेसा क्यों किया जाता हैः

1. अगर अाप रात के समय ऑयली और मसालेदार खाना खाते हैं तो उसे मोटापा अा सकता है अौर इससे पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है। एेसा खाना खाने से नींद नही अाती अौर बेचैनी बनी रहती है।

2. रात के समय खाना खाने के बाद तुरंत नही सोना चाहिए क्योंकि इसे चर्बी जमने का भी खतरा बढ़ जाता है जबकि दिन के समय काम करने से फैट के जमने की अाशंका कम होती है।

3. रात के समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद सोना चाहिए क्योकि इसे ब्लड शुगर भी नियंत्रण में रहता है।

4. रात को हल्का खाना खाने से सुबह के समय शरीर का एनर्जी लेवल भी बना रहता है।

5. रात को ज्यादा खाना खाने से अक्सर गैस अौर कब्ज की समस्या बनी रहती है जो कि हमारे स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याओं की वजह बनती है इसीलिए रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!