Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Feb, 2019 12:08 PM
दिल्ली में रविवार की सुबह ठंडी रही। वहीं कोहरे और कम दृश्यता के चलते दिल्ली से आने वाली 13 ट्रेनें आज देरी से चल रही है। दिल्ली में शनिवार की सुबह भी सर्द मौसम बना रहा और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार की सुबह ठंडी रही। वहीं कोहरे और कम दृश्यता के चलते दिल्ली से आने वाली 13 ट्रेनें आज देरी से चल रही है। दिल्ली में शनिवार की सुबह भी सर्द मौसम बना रहा और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 14 और 15 फरवरी को तेज हवाओं के साथ फिर हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगेंगे और बादल छाए रहने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक बारिश के चलते तापमान में गिरावट नहीं आएगी लेकिन रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। शनिवार को भी एयर क्वालिटी मध्यम स्तर की रही।