शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

Edited By Updated: 20 Apr, 2021 01:35 PM

2 hizb terrorists killed in encounter with security forces in shopian

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर :जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिले के जीपोरा इलाके में तलाश एवं घेराबंदी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और जवानों ने इसका जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त कुलगाम निवासी सब्जार अहमद और शोपियां निवासी आमिर भट्ट के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे और आतंकवाद के कई मामलों में शामिल थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!