बस और ‘वैन' की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 अन्य घायल

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 01:26 AM

3 people died tragically in a collision between a bus and a van

लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में गोला-लखीमपुर मार्ग पर लालपुर बैरियर पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने एक ‘वैन (एक प्रकार का वाहन)' को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, एवं 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र में गोला-लखीमपुर मार्ग पर लालपुर बैरियर पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने एक ‘वैन (एक प्रकार का वाहन)' को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, एवं 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह ‘वैन' एक दर्जन से अधिक यात्रियों को लेकर पीलीभीत जा रही थी, जबकि निजी बस मोहम्मदी कस्बे से लखीमपुर आ रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज (18), कल्लू (42) और संदीप (20) के रूप में हुई है। लखीमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश त्रिपाठी ने बताया कि घायल 12 लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जाया गया है जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!