'भाई ये लोग मुझे मार डालेंगे... ट्विशा के बाद अब यहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; सोशल मीडिया पर बयां किया था दर्द

Edited By Updated: 20 May, 2026 05:15 AM

after twisha now a newlywed woman dies under suspicious circumstances here

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सुरैयापुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता, जिसकी पहचान पलक रजक के रूप में हुई है, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सुरैयापुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता, जिसकी पहचान पलक रजक के रूप में हुई है, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और यह गुत्थी उलझ गई है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

मौत से पहले भाई को किया था आखिरी फोन
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत से महज आधा घंटा पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस से फोन पर बात की थी,। इस बातचीत के दौरान वह बेहद डरी हुई थी और उसने अपने भाई से गुहार लगाते हुए कहा था, "भाई ये लोग मुझे मार डालेंगे, मुझे यहां से ले जाओ"। जब तक उसका भाई उसे लेने अस्पताल पहुँचा, तब तक पलक की मौत हो चुकी थी,।

दहेज के लिए प्रताड़ना और 'कार' की मांग
मृतका के भाई प्रिंस का आरोप है कि अप्रैल 2025 में अमित रजक से शादी होने के बाद से ही पलक को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष ने पलक की 1 लाख रुपये की एफडी (FD) तुड़वाकर पैसे रख लिए थे और उसके गहने भी छीन लिए थे। इसके अलावा, लगातार एक कार की मांग को लेकर उस पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।

10 हजार फॉलोअर्स और डिप्रेशन वाली रील्स
पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और उसके करीब 10,000 फॉलोअर्स थे। मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब उसकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट और रील्स सामने आईं। अपनी आखिरी पोस्ट्स में वह एंजायटी, डिप्रेशन और पैनिक अटैक जैसी स्थितियों से जूझती नजर आ रही थी,। परिजनों का कहना है कि उसे इस मानसिक स्थिति तक प्रताड़ित करके पहुंचाया गया था।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम का इंतजार
ससुराल पक्ष का दावा है कि पलक ने सुसाइड किया है, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या करार दिया है। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस फिलहाल मृतका के कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया हिस्ट्री को खंगाल रही है,।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!