दर्दनाक हादसा : गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Edited By Updated: 12 May, 2026 08:03 PM

four members of the same family die in gas cylinder explosion

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। यह हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव में हुआ, जहां एक आवासीय मकान में अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में आग पूरे घर में फैल गई। आग की तेज लपटों ने मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान घर के भीतर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में तीन वयस्क और एक वर्षीय बच्चा शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह गैस रिसाव या सिलेंडर में तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!