ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में मारे गए 6 माओवादी

Edited By Pardeep,Updated: 14 May, 2018 01:56 AM

6 maoists killed in kandhamal and balangir districts of odisha

ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं।  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( अभियान ) आर पी कोचे ने मीडिया को बताया कि दो महिला...

भुवनेश्वर: ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली शामिल हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( अभियान ) आर पी कोचे ने मीडिया को बताया कि दो महिला नक्सलियों सहित चार माओवादी कंधमाल के गोलांकी गांव के सुदुकुंपा जंगल में मारे गए।

वहीं दो नक्सली बलांगीर जिले के दुदकमल गांव में मारे गए। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष अभियान समूह के कर्मियों ने सुदुकुंपा जंगल में अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों ने गोलियां चलायी और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!