Breaking




8.9 लाख SIP अकाउंट्स बंद! जल्दी देखें, आपकी म्यूचुअल फंड SIP भी खतरे में?

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 21 Apr, 2025 03:30 PM

8 9 lakh sip accounts closed check quickly

भारतीय शेयर बाजार की हालिया गिरावट का असर अब आम निवेशकों के जेब और भरोसे दोनों पर साफ दिखाई दे रहा है। जिस SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) को अब तक लॉन्ग टर्म में सबसे सुरक्षित और अनुशासित निवेश का जरिया माना जाता था,

नेशनल डेस्क: भारतीय शेयर बाजार की हालिया गिरावट का असर अब आम निवेशकों के जेब और भरोसे दोनों पर साफ दिखाई दे रहा है। जिस SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) को अब तक लॉन्ग टर्म में सबसे सुरक्षित और अनुशासित निवेश का जरिया माना जाता था, अब उसी से निवेशक दूरी बना रहे हैं। मार्च 2025 की तिमाही में हर महीने औसतन 8.9 लाख SIP अकाउंट्स बंद हो रहे हैं। ये आंकड़ा न सिर्फ निवेशकों की चिंता बढ़ाता है बल्कि एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर रहा है। सिर्फ मार्च महीने में नई SIP रजिस्ट्रेशन घटकर 4.02 लाख रह गई, जो फरवरी 2025 की तुलना में 10% कम है।

यह भी पढ़ें: 30,000 EV ऑर्डर निकले फर्जी! फैक्ट्री पहुंचते ही चौंक गया अधिकारी, सिर्फ 2 मजदूर मिले अंदर

मार्च 2025 तक कुल SIP अकाउंट्स की संख्या रही 100.5 मिलियन

हालांकि अभी भी SIP निवेशकों की कुल संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है, लेकिन नेट SIP ग्रोथ का ट्रेंड गिरा है। जुलाई 2024 में जहां यह ग्रोथ +3.9% थी, वहीं मार्च 2025 में -1.1% पर आ गई है। यानि जितने नए निवेशक जुड़ रहे हैं, उससे ज्यादा लोग SIP बंद कर रहे हैं।

कब से शुरू हुई बाजार में गिरावट?

विश्लेषकों के मुताबिक बाजार में गिरावट 27 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक:

  • Nifty में गिरावट: 9.6%

  • Midcap में गिरावट: 14%

  • Smallcap में गिरावट: 17%

इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर उन निवेशकों पर पड़ा है, जिन्होंने हाई रिस्क थीम बेस्ड फंड्स जैसे डिफेंस, टूरिज्म और माइक्रो-कैप फंड्स में पैसा लगाया था।

SIP बंद करना सही फैसला है या नहीं?

बाजार विशेषज्ञों की राय में, SIP को बंद करना किसी भी लॉन्ग टर्म निवेशक के लिए गलत कदम हो सकता है।
गिरते बाजार में सस्ते NAV पर यूनिट खरीदने का मौका मिलता है
यही निवेश भविष्य में बड़े रिटर्न का आधार बनता है
SIP की असली ताकत है डिसिप्लिन और नियमित निवेश, चाहे बाजार ऊपर जाए या नीचे

कुछ निवेशकों ने बदला रुख, हाई रिस्क से की दूरी

हालांकि SIP बंद करने का ट्रेंड बढ़ा है, लेकिन साथ ही कुछ निवेशक ऐसे भी हैं जिन्होंने हाई रिस्क फंड्स से पैसे निकालकर उसे कम रिस्क वाले डाइवर्सिफाइड फंड्स में ट्रांसफर किया है। इससे पता चलता है कि निवेशक पूरी तरह बाहर नहीं हो रहे बल्कि रणनीति बदल रहे हैं।

क्या करें SIP निवेशक?

  1. बाजार की गिरावट से घबराएं नहीं

  2. अपने निवेश गोल्स के मुताबिक SIP जारी रखें

  3. अगर हाई रिस्क फंड में हैं तो एक बार रिव्यू जरूर करें

  4. SIP को लॉन्ग टर्म में ही सोचें, तभी फायदा मिलेगा

  5. बाजार में गिरावट भी एक अवसर हो सकता है

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Kolkata Knight Riders

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!