महाकुंभ में बन रहा 100 बेड का अस्पताल, एम्स और सेना के डॉक्टर करेंगे इलाज

Edited By Updated: 28 Nov, 2024 09:27 PM

a 100 bed hospital is being built in maha kumbh

महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यहां परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा जहां एम्स रायबरेली और सेना के अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं।

नेशनल डेस्कः महाकुंभ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यहां परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा जहां एम्स रायबरेली और सेना के अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं।

इस अस्पताल का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसके लिए पुख्ता तैयारी है। परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल लगभग 70 फीसदी बन गया है। 

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी जहां ओपीडी की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं मौजूद रहेंगी तथा इसमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। दूबे ने बताया कि इसके अलावा, प्रसूति कक्ष, आपातकालीन वार्ड और डॉक्टर कक्ष के साथ ही यहां जांच की भी विशेष व्यवस्था होंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विशेष सुविधाओं वाले 20-20 बेड के आठ छोटे अस्पताल भी तैयार किया जा रहे हैं। 

‘आर्मी हॉस्पिटल' की ओर से मेला क्षेत्र और अरैल में 10-10 बेड के दो आईसीयू बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, झूंसी के 25 बेड वाले अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू एम्स रायबरेली बनाएगा जहां 24 घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी दो अस्पतालों का इंतजाम किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!