फारूक अब्दुल्ला की सरकार को चेतावनी-  CJP के वादे पूरे करो, नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 05:06 PM

the government should fulfill the promises made to the cjp farooq abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) से किए गए वादे पूरे करने चाहिए, नहीं तो बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर वे (सरकार) अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं और प्राथमिकी...

नेशनल डेस्क: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) से किए गए वादे पूरे करने चाहिए, नहीं तो बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। अब्दुल्ला ने कहा, ''अगर वे (सरकार) अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं, और प्राथमिकी वापस नहीं लेते हैं या उन लोगों को परेशान करना बंद नहीं करते हैं जिन्होंने वहां (जंतर-मंतर) भोजन और पानी मुहैया कराया, तो यह आंदोलन और भी बढ़ेगा तथा बदलाव लाएगा।''

बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एक पुलिसकर्मी द्वारा एके47 से गोली चलाने के सवाल पर नेकॉ प्रमुख ने कहा, ''हर कोई यह जानता है, और आपने सुना होगा कि ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की अध्यक्ष (नेहा) ने क्या कहा है। यह नहीं रुकेगा। बच्चे इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं... वे इसे आगे ले जाएंगे।'' पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा पांच अगस्त (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की वर्षगांठ) पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर, अब्दुल्ला ने कहा, ''वह जो चाहें वह कर सकती हैं''।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कथित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि कश्मीर में पिछले छह वर्षों में बनाए गए 5,000 होटलों में से 90 प्रतिशत ''अवैध'' हैं, अब्दुल्ला ने कहा कि उपराज्यपाल को आभारी होना चाहिए कि होटल घाटी में आने वाले पर्यटकों को समायोजित करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ''आभारी रहें कि होटलों का निर्माण किया गया। पर्यटक यहां आते हैं। वे कहां रहेंगे? मैंने वो समय भी देखा है जब वो (पर्यटक) टैक्सी में सोते थे, कार में सोते थे। वे सड़क पर सोते थे। कोई जगह नहीं थी। ईश्वर का शुक्र है कि लोग अपने पैरों पर खड़े हुए और उन्होंने सरकारी नौकरियों की आस नहीं देखी।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!