50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

Edited By Updated: 24 May, 2025 04:22 PM

a bus full of passengers fell into a 50 feet deep ditch 15 people injured

दिल्ली से अटेर जा रही एक यात्री बस शनिवार सुबह चंबल पुल पार करते ही अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद...

नेशनल डेस्क. दिल्ली से अटेर जा रही एक यात्री बस शनिवार सुबह चंबल पुल पार करते ही अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे फूफ थाना क्षेत्र के बरही गांव के पास भिंड-इटावा हाईवे पर हुई। जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक यूपी 79 टी 5031 शुक्रवार रात करीब 9 बजे दिल्ली के मंगलपुरी से सवारियां लेकर अटेर के लिए निकली थी। चंबल पुल पार करने के तुरंत बाद एक मोड़ पर अचानक बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस हाईवे किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई।

ग्रामीणों और पुलिस ने की मदद

बस के पलटते ही अंदर बैठी सवारियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही बरही गांव के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। वे अपने साथ रस्सी लेकर आए और खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच फूफ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक-एक कर सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और रस्सी के सहारे ऊपर पहुंचाया गया।

घायलों का विवरण

हादसे में घायल हुए यात्रियों में 28 वर्षीय रचना पत्नी राघवेंद्र बघेल (निवासी बडेरी, फूफ), 4 वर्षीय सुमित पुत्र राघवेंद्र बघेल, 3 वर्षीय रोहित पुत्र राघवेंद्र बघेल, 20 वर्षीय खुशबू पत्नी दीपू बघेल (निवासी रानी बिरगवां), 45 वर्षीय राजवीर पुत्र जगन्नाथ बघेल (निवासी रानी बिरगवां), 26 वर्षीय सीता पत्नी राहुल बघेल (निवासी मुकुटसिंह का पुरा), 24 वर्षीय आकाश पुत्र राजकुमार कुशवाह (निवासी परा), 37 वर्षीय प्रेमलता पत्नी राजकुमार कुशवाह (निवासी परा), 30 वर्षीय रीना पत्नी दिनेश बघेल (निवासी बघेली बहादुरपुरा), 10 वर्षीय गरिमा पत्नी दिनेश बघेल, और 8 वर्षीय वंश पुत्र दिनेश बघेल (निवासी बघेली बहादुरपुरा, रौन) शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती, कुछ ग्वालियर रेफर

घायल हुए सभी 11 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया है। घायलों में शामिल रचना बघेल और रीना बघेल ने बताया कि सुबह होने के कारण बस में ज़्यादातर यात्री नींद में थे। बस के अंदर और छत पर सामान भी भरा हुआ था। बस के अचानक अनियंत्रित होने के बाद ही उन्हें हादसे का पता चला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!