हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस, 20 यात्री गंभीर घायल... 100 से ज्यादा थे सवार

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 10:15 PM

speeding bus overturns on highway 20 passengers seriously injured

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 76 के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 76 के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे और यह नोएडा से बिहार की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!