तेज रफ्तार का कहर… 150 फीट नीचे खेत में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 10:15 PM

car plunges 150 feet into a field 3 people meet a tragic end

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पानीपत-खटीमा मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पानीपत-खटीमा मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार एक Hyundai Creta कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है...

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!